Breaking News

मिठौरा के लाल ने मिठौरा का नाम रोशन किया

मिठौरा बाजार निवासी भजन गायक,गीतकार एवं राष्ट्रीय  सहारा पत्रकार दिग्विजय मौर्या को भोजपुरी फिल्म जुग जुग जिया हो ललनवा मे कार्य करने का मौका मिलने से क्षेत्र के लोगो मे हर्ष व्याप्त है। मिठौरा निवासी दिग्विजय मौर्य संगीत की शुरुआत बहुत ही परेशानियों गुजरी। वह हाई स्कूल की शिक्षा अखबार बेचकर कर किया था। आगरा ताजमहल महोत्सव 2009 राजभवन लखनऊ, 2010 झारखंड देवघर, 2015 शिवरात्रि महोत्सव के दौरान मुख्य भजन गायक गीतकार के तौर पर सम्मानित भी किए जा चुके हैं। 2019 के महाराजगंज महोत्सव में भी दिग्विजय मौर्य को शिक्षा पर आधारित गीत गाने का अवसर मिला था। दिग्विजय मौर्य भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक धीरेंद्र धांसू उर्फ खेसारी टू के गीतकार भी हैं 1 जनवरी 2019 को एंगल म्यूजिक दिल्ली पहुंचकर भोजपुरी लोकगीत देवी गीत कांवर भजन, चईता,होली गीत कई हिट गीत दिग्विजय लिखकर धीरेंद्र धांसू से और अपने खुद गाकर एक अलग छाप छोड़ी थी। 4 नवंबर को फोन मुंबई से आया भोजपुरी फिल्म जुग जुग जिया हो ललनवा में काम करने के लिए इनके लिए खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। यू एसएस फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही ‘जुग जुग जिअ हो ललनवा’ एक पारिवारिक फ़िल्म है।जिसमे नायक शुभम तिवारी है।सह भूमिका में दिग्विजय मौर्य,एवं धीरेंद्र धांसू है।नायिका के रूप में कनक पांडेय,नीलम सिंह,मोनाराय है। फिल्म के निर्माता राजेश मिश्रा, निर्देशक राकेश सिन्हा, कहानी लेखक राकेश त्रिपाठी,धीरेंद्र धांसू,के के गोस्वामी, देव सिह,अखिलेश राय आदि कलाकार है।फ़िल्म में कुल आठ गाने है।गीत, संगीत, विनय विहारी का है।

Check Also

ठूठीबारी थाना क्षेत्र में तस्करी का वीडियो वायरल, दिनदहाड़े साइकिल और मोटरसाइकिल से सामान ले जाने का दावा

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज़)ठूठीबारी थाना क्षेत्र में कथित तौर पर तस्करी की गतिविधियों को …