महाराष्ट्र / पुणे-मुंबई हाईवे पर बस खाई में गिरी; 5 यात्रियों की मौत, 25 से ज्यादा जख्मी

पुणे.महाराष्ट्र में सोमवार तड़के एक बस 60 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25से ज्यादा घायल हैं। निजी बस सातारा से मुंबई जा रही थी। पुणे-मुंबई हाईवे पर बोरघाट के पास ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और बस रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिर गई। बस में49 यात्री सवार थे।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया।घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्टर- रमेश मेसे महाराष्ट्र सोलापूर

Check Also

ताइक्वांडो डेमो देख मंत्रमुग्ध हुए कालेज के छात्र छात्राएं 

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज)स्थानीय नगर पंचायत निचलौल मे स्थित हेरा पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज निचलौल …