महराजगंज: मानवाधिकार कार्यकर्ता व अधिवक्ता ने सफाई कर्मियों के पैर धोकर किया सम्मान, दिवाली की दी बधाई

संवाददाता- किशन गुप्ता

जनपद के अधिवक्ता व मानवाधिकार कार्यकर्ता विनय कुमार पाण्डेय ने बहुत ही अनोखे ढंग से दीपावली मनाते हुए समाज के लोंगो को एक नई दिशा की ओर ले जाने का काम किया है। हम आपको बता दे कि दीपावली के इस पावन पर्व पर महराजगंज जिले के नगर पालिका के कर्मचारी व सफाई दूत सफाई सोनू कुमार का पैर प्रक्षालन कर के पैर धुल कर उनका माल्यार्पण करके मिष्ठान खिलाकर उनका स्वागत कर दीपावली की बधाई दी।

एडवोकेट विनय कुमार पाण्डेय ने कहा कि हमें आगे बढ़कर समाज के ऐसे लोगों का जो हम लोगों का ख्याल रखते हैं उनका सम्मान करना चाहिए आज की दिवाली हमारी जीवन की सबसे यादगार दीपावली बन के रह गई है। हम सब को उन सभी लोंगों का सम्मान व आदर करना चाहिए जो हमे व हमारे देश की रक्षा करते है चाहे वह देश के वीर जवान हो, पुलिस कर्मी हो, या फिर साफ-सफाई करने वाले कर्मचारी हो। जवान हमारे देश की रक्षा करते हैं, पुलिस हमारे समाज की, तो वही साफ-सफाई करने वाले कर्मचारी गंदगी से तरह-तरह की पनपने वाली बीमारियों से हमारी रक्षा करते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए इन सभी का हमे सदैव सम्मान करना चाहिए। हमारा यह मानना है कि जो लोग सदियों से हमारी सेवा करते आ रहे हैं अगर हम उनकी सेवा के लिए एक दिन निकाल कर उन्हें यह एहसास दिलाएं कि वह भी हमारी मुख्यधारा के अंग हैं तो मानवता की यह बहुत बड़ी सेवा होगी और यह समाज की सच्ची सेवा भी हो सकेगी।

Check Also

निचलौल के रितेश चौधरी ने नेशनल चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, क्षेत्र का बढ़ाया मान

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज) स्थानीय तहसील क्षेत्र के होनहार खिलाड़ी रितेश चौधरी ने नेशनल …