सिंदुरिया (महराजगंज)कंप्यूटर ऑपरेटर VB-G RAM G वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संदीप यादव ने प्रदेश कमेटी की सहमति से महराजगंज निवासी संत कुमार वर्मा को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। संगठन ने बताया कि संत कुमार वर्मा की सक्रियता, कार्यकुशलता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि संत कुमार वर्मा अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों के हितों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। सदस्यों ने उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
सिंदुरिया सवांददाता-रिंकू गुप्ता कि रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News