महराजगंज़।नगर पंचायत निचलौल स्थित एक निजी मैरेज हाल में रविवार को रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया। इस दौरान कुल 20 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का आयोजन बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम की देखरेख में किया गया। टीम के स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तदाताओं की आवश्यक जांच के बाद रक्त संग्रह किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और जरूरत के समय रक्त की उपलब्धता किसी मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकती है।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से नियमित अंतराल पर रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले सभी 20 रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्तदाताओं ने भी लोगों से रक्तदान के प्रति जागरूक होने और ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News