बहू-बेटी प्रशिक्षण में महिलाओं को अधिकारों व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

महराजगंज़।निचलौल ब्लॉक सभागार में बहू-बेटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुंचीं आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, समूह सखियों, पंचायत सहायकों एवं बेसिक शिक्षा विभाग की अध्यापिकाओं को महिलाओं के अधिकार, स्वास्थ्य, पोषण और सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को दहेज हत्या, महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और साइबर अपराध से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही किसी महिला के घर से चले जाने की स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों और कानून की जानकारी होना बेहद जरूरी है। किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में चुप रहने के बजाय उचित माध्यम से शिकायत कर आवाज उठानी चाहिए। महिलाओं को जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाकर ही समाज को मजबूत किया जा सकता है।प्रशिक्षण में महिलाओं की नेतृत्व क्षमता विकसित करने, आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। बताया गया कि जागरूक और आत्मनिर्भर महिलाएं परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।कार्यक्रम में ब्लॉक ट्रेनर विंध्यवासिनी, आभा, राघवेंद्र, अखंड प्रताप सिंह, कीर्तिमान पाण्डेय सहित मिशन शक्ति प्रभारी निचलौल नंदिनी यादव मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन कीर्तिमान पाण्डेय ने किया।

जिला प्रभारी -विजय पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

निचलौल-बहुआर सड़क पर गिरा पेड़, घंटों आवागमन बाधित

🔊 Listen to this निचलौल थाना क्षेत्र निचलौल-बहुआर मार्ग पर सुबह अचानक एक पेड़ सड़क …