महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में टी बि का दवा लेने पहुंचे मरीजों को बुधवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे के बाद भी दवा वितरण केंद्र का ताला नहीं खुलने से मरीज काफी देर तक इंतजार करते रहे। तेज धूप में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे मरीजों में नाराजगी देखने को मिली।टी बि का दवा लेने पहुंचे मरीजों का कहना था कि काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब दवा वितरण केंद्र नहीं खुला तो मजबूर होकर कई मरीज बिना दवा लिए ही वापस चले गए। मरीजों ने आरोप लगाया कि दवा वितरण केंद्र समय से न खुलना आए दिन की समस्या बनती जा रही है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में इलाज कराने के बाद दवा के लिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। बार-बार ऐसी स्थिति उत्पन्न होने से मरीजों का स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति भरोसा भी कमजोर हो रहा है।मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से दवा वितरण केंद्र को निर्धारित समय पर खुलवाने तथा व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है, ताकि दूर-दराज से आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिला प्रभारी -विजय पाण्डेय कि रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News