सरस्वती देवी महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास

महराजगंज। सरस्वती देवी महाविद्यालय, निचलौल में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई ‘आचार्य रजनीश’ के तत्वावधान में को-करिकुलर गतिविधि के अंतर्गत तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए शारीरिक शिक्षा एवं योग की विशेष कक्षा आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग एवं शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करते हुए उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना रहा।योगाभ्यास सत्र में विशाल कसौधन ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं सरल योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। उन्होंने योग की सही मुद्रा, श्वास-प्रश्वास की प्रक्रिया तथा अभ्यास के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी।उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ एवं ऊर्जावान रहने के साथ मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास होता है। विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। योगाभ्यास के दौरान तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की। प्रशिक्षक ने स्वयं योगासन करके विद्यार्थियों को उनकी सही विधि समझाई और उनसे अभ्यास भी कराया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की EAEC अध्यक्षा पल्लवी ने भी छात्र-छात्राओं के साथ योगाभ्यास किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा भावना एवं स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने के उद्देश्य से इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

जिला प्रभारी-रिंकू गुप्ता कि रिपोर्ट

Check Also

निचलौल-बहुआर सड़क पर गिरा पेड़, घंटों आवागमन बाधित

🔊 Listen to this निचलौल थाना क्षेत्र निचलौल-बहुआर मार्ग पर सुबह अचानक एक पेड़ सड़क …