गड्ढे में पलटा सब्जियों से लदा ई-रिक्शा, चालक व बच्चे बाल-बाल बचे

मजराजगंज।निचलौल थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया-अमड़ी मार्ग पर शनिवार को सब्जियां लेकर जा रहा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक और उसमें सवार बच्चा बाल-बाल बच गए। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों और राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर चालक व बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।जानकारी के मुताबिक ई-रिक्शा में सवार होकर सब्जी विक्रेता सीमावर्ती गांव के रेगहिया बाजार में सब्जियां लेकर जा रहे थे। ई-रिक्शा में टमाटर, अदरक, नींबू, शिमला मिर्च समेत अन्य सब्जियां लदी थीं। मिश्रौलिया-अमड़ी मार्ग पर पहुंचते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गया।हादसे के बाद ई-रिक्शा में लदी सब्जियां सड़क और गड्ढे में बिखर गईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने सब्जियों को समेटने में मदद की। कुछ देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही।गनीमत रही कि गड्ढे में पानी भरा होने के कारण चालक और बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बने गड्ढों और जलभराव को लेकर चिंता जताई तथा मार्ग की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

पत्रकार आशुतोष रौनियार के पिता रविंद रौनियार नहीं रहे, आज होगा अंतिम संस्कार

🔊 Listen to this पत्रकार आशुतोष रौनियार के पिता रविंद रौनियार नहीं रहे, आज होगा …