एक वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिन्दुरिया(महराजगंज )जिले में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों के अनुपालन हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंदुरिया पुलिस ने 28 वर्ष पुराने मामले में वांछित एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश त्रिपाठी व पुलिस टीम ने न्यायालय अपर सिविल जज (अवर खंड)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) का अनुपालन करते हुए वारंटी किशोर पुत्र सन्हू, निवासी पतरेंगवा टोला अनरहवा, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 46 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध वर्ष 1997 के मुकदमा संख्या 3300/97, धारा 26F एक्ट, थाना कोतवाली, महराजगंज से संबंधित गैर जमानती वारंट जारी था। पुलिस टीम ने आरोपी को 7 अगस्त 2026 को सुबह लगभग 11:10 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस दौरान उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश त्रिपाठी और हेड कांस्टेबल मनीष सिंह, शामिल रहे।

सिंदुरिया सवांददाता-रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

इंसेफेलाइटिस के प्रति जागरूकता को NSS ने निकाली रैली, ग्रामीणों को स्वच्छता का दिया संदेश

🔊 Listen to this महराजगंज़।सरस्वती देवी महाविद्यालय, निचलौल-महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई की …