पत्रकार आशुतोष रौनियार के पिता रविंद रौनियार नहीं रहे, आज होगा अंतिम संस्कार

पत्रकार आशुतोष रौनियार के पिता रविंद रौनियार नहीं रहे, आज होगा अंतिम संस्कार

महराजगंज़।ठूठीबारी निवासी वरिष्ठ स्वर्ण व्यवसायी एवं पत्रकार आशुतोष रौनियार के पिता रविंद रौनियार का शनिवार को उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले लगभग एक माह से अस्वस्थ चल रहे थे और महराजगंज के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही ठूठीबारी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन, शुभचिंतक, व्यापारी वर्ग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकारों ने गहरा दुख व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविंद रौनियार अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और स्वर्ण व्यवसाय के क्षेत्र में ईमानदार पहचान के लिए जाने जाते थे। पत्रकार आशुतोष रौनियार के प्रति विभिन्न पत्रकार संगठनों एवं क्षेत्र के पत्रकारों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
परिजनों के अनुसार, दिवंगत रविंद रौनियार का अंतिम संस्कार रविवार, 2 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे ठूठीबारी स्थित चंदन नदी अंत्येष्टि स्थल पर किया जाएगा।
रविंद रौनियार के निधन से परिवार, शुभचिंतकों तथा पूरे ठूठीबारी क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय में बच्चों को नहीं बुलाने पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई नाराजगी

🔊 Listen to this महराजगंज। विकास खण्ड सिसवा क्षेत्र के करमही में स्थिति स्वतंत्रता दिवस …