Breaking News

गलत संगत से परेशान पिता ने बेटे से तोड़ा रिश्ता, इकरारनामा जारी कर संपत्ति से किया बेदखल

महराजगंज़। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरियारपुर में एक पिता ने अपने बेटे की कथित गलत संगत और गतिविधियों से तंग आकर उसे अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल करने की घोषणा कर दी। इस संबंध में उन्होंने एक इकरारनामा जारी करते हुए सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किया कि अब उनका अपने पुत्र से कोई संबंध नहीं है और भविष्य में उसके किसी भी गलत या गैरकानूनी कृत्य के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। इकरारनामे के अनुसार, बरियारपुर निवासी मैनूद्दीन पुत्र स्वर्गीय हबीबुल्लाह ने आरोप लगाया है कि उनका पुत्र इरशाद गलत संगत में पड़ गया है। उन्होंने बताया कि बेटे को कई बार समझाने और सही रास्ते पर लाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। लगातार बढ़ती परेशानियों के बाद उन्होंने पूरे होश-ओ-हवास में यह निर्णय लेते हुए उसे अपनी समस्त चल एवं अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया।पिता ने अपने इकरारनामे में यह भी उल्लेख किया है कि यदि भविष्य में उनका पुत्र किसी भी प्रकार की अवैध या गैरकानूनी गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी होगा। ऐसे किसी भी मामले में उनका या उनके परिवार के किसी सदस्य का कोई संबंध नहीं माना जाए।इस मामले पर कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने कहा कि यदि भविष्य में यह पाया जाता है कि पिता या परिवार का कोई सदस्य बेटे को संरक्षण दे रहा है या उसकी गैरकानूनी गतिविधियों में किसी प्रकार से सहयोग कर रहा है, तो मामले के तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

बिजली बिल ठीक कराने के नाम पर ₹35 हजार की वसूली का आरोप, पीड़िता बोली– ‘न बिल सुधरा, न पैसा लौटा’; वीडियो होने का दावा”

🔊 Listen to this महराजगंज़। निचलौल क्षेत्र के ग्राम सुकरहर निवासी सुशीला देवी ने बिजली …