Breaking News

साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत, पुलिस ने वापस कराए ₹4,877

महराजगंज़।साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक युवक के खाते में ₹4,877 की धनराशि वापस कराकर राहत दिलाई है।पुलिस अधीक्षक शक्तिमोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण तथा थाना चौक प्रभारी निरीक्षक मनीष पटेल के नेतृत्व में साइबर सेल ने यह कार्रवाई की। पिपरा सोनाड़ी, थाना चौक निवासी कमलेश कुमार पटेल 14 मार्च को साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। पीड़ित ने तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई,। इसके उपरांत एमआरएम पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की गई और ठगी गई ₹4,877 की पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। इस सफलता में थाना चौक की साइबर टीम के उपनिरीक्षक अंकित कुमार राय, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रिया सिंह तथा कांस्टेबल विशाल प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के साइबर अपराध का शिकार होने पर बिना देर किए 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि सुरक्षित कराई जा सके। साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे प्रभावी सुरक्षा है।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

श्रावणी मेले की तैयारियों पर प्रशासन सख्त, सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं: एसडीएम सिद्धार्थ गुप्

🔊 Listen to this महराजगंज| श्रावणी मेले के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर प्रशासन …