पैर पर गिरे सभासद”, अध्यक्ष ने किया दावा; सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी

महराजगंज़। नगर पंचायत निचलौल की राजनीति में तीन दिन के भीतर अचानक आए बदलाव ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिन सभासदों ने हाल ही में अध्यक्ष की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए इस्तीफा दिया था, वही अब बैठक के बाद एकजुट होकर इस्तीफा वापस लेने की घोषणा कर रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि तीन दिन पहले अध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर इतनी गंभीर आपत्तियां थीं, तो आखिर इतने कम समय में ऐसा क्या हुआ कि सभी मतभेद समाप्त हो गए?

क्या सभासदों की मांगें पूरी कर दी गईं?

क्या किसी स्तर पर समझौता हुआ?

क्या जनता के सामने वे कारण रखे गए जिनकी वजह से पहले विरोध और फिर समर्थन की स्थिति बनी?

जनप्रतिनिधियों का मतभेद खत्म होना लोकतंत्र के लिए सकारात्मक माना जा सकता है, लेकिन पारदर्शिता भी उतनी ही जरूरी है। जनता यह जानना चाहती है कि जिन मुद्दों को लेकर इस्तीफे दिए गए थे, उनका समाधान आखिर कैसे हुआ और क्या उन मुद्दों पर कोई लिखित आश्वासन या निर्णय लिया गया?अब निगाहें इस बात पर हैं कि क्या नगर पंचायत प्रशासन और सभासद जनता के सामने पूरे घटनाक्रम का स्पष्ट विवरण रखेंगे, ताकि तीन दिन में बदले इस राजनीतिक घटनाक्रम पर उठ रहे सवालों का जवाब मिल सके।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

युवाओं को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय, 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी

🔊 Listen to this महराजगंज़।सरस्वती देवी महाविद्यालय, निचलौल में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई की …