महराजगंज़।गौ रक्षा धर्म युद्ध यात्रा के क्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज निचलौल विधानसभा क्षेत्र के सिसवा एवं निचलौल स्थित आशा मैरेज हॉल पहुंचे, जहां दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही और पूरे परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा। अपने संबोधन में जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि उनकी गौ रक्षा धर्म युद्ध यात्रा किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध के लिए नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनका उद्देश्य केवल गौ संरक्षण के प्रति समाज और सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने कहा, “हम किसी पार्टी विशेष का विरोध नहीं कर रहे हैं। जो सरकार गौ माता को पशु के स्थान पर ‘राष्ट्रीय गौ माता’ का दर्जा देगी, हमारा समर्थन उसी के साथ रहेगा।”उन्होंने कहा कि गौ रक्षा धर्म युद्ध यात्रा देश की प्रत्येक विधानसभा तक पहुंचाई जा रही है, ताकि जनजागरण के माध्यम से गौ संरक्षण का संदेश आम लोगों तक पहुंचे। उन्होंने यह भी दोहराया कि उनकी यात्रा का उद्देश्य किसी राजनीतिक दल का प्रचार करना नहीं, बल्कि गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए समाज को एकजुट करना है। जगद्गुरु शंकराचार्य लगभग एक घंटे तक श्रद्धालुओं के बीच रहे। इस दौरान उन्होंने भक्तों से संवाद किया और गौ सेवा व सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में विनय पाण्डेय, विजय तिवारी, मनोज, विपिन, अनमोल, पशुपति, पूर्व मंत्री शिवेंद्र सिंह, नवनीता पटेल, सतीश यादव, विद्यासागर ,हर्ष सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News