किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल

सिंदुरिया (महराजगंज)सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में सिंदुरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने थाना सिंदुरिया में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक युवक उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 17 जुलाई को नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के तहत चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई।पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 1:25 बजे आरोपी साहेब उर्फ अतहर अली (19 वर्ष), पुत्र खुशबुद्दीन, निवासी ग्राम हरखोड़ा को ग्राम परसामीर स्थित निर्माणाधीन पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।इस संबंध में जानकारी थाना प्रभारी विशाल कुमार शुक्ला ने दी।

 

सिंदुरिया स्वांददाता -रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

पीड़ित का दावा—सुलह के बाद भी मांगी गई रकम, ऑडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज़)निचलौल थाने में तैनात कांस्टेबल शशि कुमार पर सुलह-समझौते के नाम …