सिंदुरिया (महराजगंज)। विकास खंड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया के निवासी विजय यादव ने अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड महराजगंज को ज्ञापन सौंपकर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।ज्ञापन में बताया गया है कि पिछले एक-दो महीनों से गांव में प्रतिदिन रात्रि के समय लगभग दो घंटे की बिजली कटौती की जा रही है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।विजय यादव ने कहा कि लगातार हो रही बिजली कटौती का सबसे अधिक असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। रात में बिजली न रहने से बच्चे न तो समय पर पढ़ाई कर पा रहे हैं और न ही समय पर सो पा रहे हैं। इसके अलावा गर्मी के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य ग्रामीणों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता से शीघ्र समस्या का समाधान कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।इस दौरान संदीप चौधरी, लक्की गुप्ता सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
सिंदुरिया सवांददाता-रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News