मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर ड्रोन इनोवेटर राहुल सिंह ने की आत्महत्या, चार पर केस दर्ज

महराजगंज़। देश का नाम रोशन करने वाले 22 वर्षीय बाल वैज्ञानिक एवं ड्रोन इनोवेटर राहुल सिंह की आत्महत्या के मामले में विभूतिखण्ड थाना पुलिस ने मृतक के भाई रोहित सिंह की तहरीर पर नोएडा के चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।परिजनों का आरोप है कि राहुल को उसके शोध कार्य और ड्रोन प्रोजेक्ट को लेकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। साथ ही उसे धमकियां भी दी जा रही थीं, जिससे वह अवसाद में चला गया। इसी मानसिक दबाव के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई, दिवंगत वैज्ञानिक को उचित सम्मान तथा परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की है।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

सरस्वती देवी महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास

🔊 Listen to this महराजगंज। सरस्वती देवी महाविद्यालय, निचलौल में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई …