कुत्ते को बचाने के प्रयास में बिजली के पोल से टकराई ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक गंभीर

सिंदुरिया(महराजगंज़)सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर शुक्रवार भोर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कटहरी बाजार में ईंट लदी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना कटहरी बाजार स्थित पूर्व ग्राम प्रधान मनोज पांडे के घर के सामने सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज गति से जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर अचानक आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे बिजली के पोल से टकरा गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया। हादसे में चालक राम आशीष कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय ग्रामीणों एवं पूर्व ग्राम प्रधान मनोज पांडे, प्रमोद चौधरी, मनीष मद्धेशिया, धीरू तथा गुड्डन की मदद से घायल चालक को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

महराजगंज में जनकल्याण शिविर एवं पीएम स्वनिधि महोत्सव का आयोजन

🔊 Listen to this महराजगंज।जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न …