पक्की सड़क क्षतिग्रस्त ग्रामीणों नें जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

सिंदुरिया(महराजगंज)विकास खण्ड सदर क्षेत्र के ग्राम बागापार निवासी उमेश मिश्र के नेतृत्व मे वृहस्पतिवार को बागापार चौराहा स्थित स्टेट तिराहे से शंकरपुर करनहिया टोले तक लगभग दस वर्ष पूर्व पक्की सडक का निर्माण हुआ था। अब यह मार्ग अत्यन्त जर्जर और क्षतिग्रस्त होने के कारण चार माह पूर्व मरम्मत कराया गया है परन्तु मरम्मत कराते समय स्टेट तिराहे से 200मी0 तक मरम्मत नही कराया गया। स्टेट तिराहे स्थित पुलिस चौकी के सामने सड़क अत्यन्त क्षतिग्रस्त है और गड्‌ढ़ा हो गया है, जिससे बरसात में स्थिति अत्यन्त नारकीय हो जाती है और आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। पूर्व में किये गये शिकायत के मुताविक मण्डी समिति से आख्या प्रस्तुत कर बताया गया कि बाकी शेष हिस्से का मरम्मत मण्डी समिति से नहीं कराया जायेगा। जबकि पी०डब्लूएडी० के द्वारा भी बताया जानकारी दी गयी। यह मार्ग मण्डी समिति के द्वारा बनाया गया है। विभागों के द्वारा प्रेषित आख्या से क्षेत्रीय ग्रामीण असमंजस में है किस विभाग द्वारा मरम्मत कराया जायेगा। जनहित में यह मार्ग पर बचे हुए शेष हिस्से का भी मरम्मत कराया गया नितान्त् आवश्यक है।इस मौके पर रमेश,उमेश चन्द मिश्र,काशी प्रसाद,ओमप्रकाश,हरेन्दर, दृगपाल चौधरी व प्रभुद‌याल सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

सिंदुरिया सवांददाता-रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

नाबालिग को नेपाल ले जाने के मामले में चौक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, FIR के बाद जांच जारी

🔊 Listen to this महराजगंज़।चौक थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर नेपाल …