निचलौल ब्लॉक के मोजरी ग्राम सभा में बिना कार्य के फर्जी हाजिरी अपलोड करने का आरोप 

निचलौल(महराजगंज़)स्थनीय ब्लॉक के ग्राम सभा मोजरी में मनरेगा कार्यों में अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने मस्टर रोल में श्रमिकों की हाजिरी दर्ज की जा रही है,राजेंद्र के खेत के पास पोखरी खुदाई कार्य के नाम पर मस्टर रोल में श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज की गई है, जबकि जमीनी स्तर पर अभी तक कार्य शुरू ही नहीं हुआ है। मौके पर किसी प्रकार की खुदाई या श्रमिकों के काम करने के कोई संकेत नहीं मिले। इस संबंध में जब रोजगार सेवक से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि वर्तमान में उक्त स्थल पर कोई कार्य नहीं चल रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब कार्य प्रारंभ ही नहीं हुआ, तो मस्टर रोल में ऑनलाइन हाजिरी किस आधार पर दर्ज की जा रही है।नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सभा में यह कोई नई बात नहीं है। उनका आरोप है कि कई विकास कार्यों में कुछ दिन काम कराने के बाद केवल श्रमिकों को बुलाकर फोटो खींच ली जाती है और उसी के आधार पर कई दिनों की हाजिरी अपलोड कर दी जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत पर परिजनों का आरोप, निजी अस्पताल से रेफर करने को लेकर उठे सवाल

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज)निचलौल तहसील क्षेत्र के पैकवली कला गांव की निवासी उजाला खातून …