सुरक्षा मानकों की अनदेखी: निचलौल में बिना सेफ्टी उपकरणों के बिजली कर्मी कर रहे कार्य, हादसे का बढ़ा खतरा

निचलौल(महराजगंज)बिजली विभाग की लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है, लेकिन विभागीय अधिकारियों का इस ओर कोई विशेष ध्यान दिखाई नहीं दे रहा है। ताजा मामला नगर पंचायत निचलौल का है, जहां दिनदहाड़े बिजली कर्मियों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के बिजली के खंभों पर चढ़कर तार जोड़ते और अन्य कार्य करते देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्य के दौरान कर्मचारियों के पास न तो सुरक्षा हेलमेट (कैप) था, न ही सुरक्षा दस्ताने और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। हैरानी की बात यह है कि शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि कोई भी कर्मचारी बिना निर्धारित सुरक्षा उपकरणों के बिजली के खंभों पर चढ़कर कार्य नहीं करेगा। इसके बावजूद नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारी और जिम्मेदार कर्मचारी सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीर नहीं हैं। यदि किसी कर्मचारी के साथ दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा, यह बड़ा सवाल है। लोगों का आरोप है कि निचलौल टाउन के जिम्मेदार अधिकारी और जेई कार्यालयों में बैठकर कार्यों की निगरानी करने के बजाय सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर मौन बने हुए हैं।

जिला प्रभारी -विजय कुमार की रिपोर्ट

Check Also

कोर्ट के आदेश पर जमीन की खतौनी में कथित फर्जी प्रविष्टि का मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this महराजगंज।न्यायालय के आदेश पर जमीन की खतौनी में कथित रूप से …