सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रतनपुर निवासी गैरुन निशा ने अपने बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 3.20 लाख रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए एक नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।पीड़िता के अनुसार, बिहार के सिवान निवासी समीर पुत्र अब्बास अपने एक साथी के साथ 5 सितंबर 2025 को उनके घर पहुंचा और बेटे सदरे आलम को वेटर के वीजा पर विदेश भेजने का भरोसा दिया। बातचीत के दौरान परिवार के एक रिश्तेदार ने भी विदेश जाने की इच्छा जताई, जिस पर आरोपी ने दोनों को भेजने की बात कही।आरोप है कि आरोपियों ने पहले 10 हजार रुपये नकद और पासपोर्ट ले लिया। इसके बाद 16 सितंबर को वीजा तैयार होने की बात कहकर 20 हजार रुपये फोनपे से मंगाए। बाद में टिकट बनवाने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल 2.90 लाख रुपये ऑनलाइन अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उनके बेटे सदरे आलम और ईश मोहम्मद को दिल्ली बुलाकर फर्जी वीजा और टिकट थमा दिया। एयरपोर्ट पर जांच के दौरान दस्तावेज फर्जी पाए गए। जब रुपये वापस मांगे गए तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस सम्बन्ध थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि एक नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच किया जा रहा है।
Star Public News Online Latest News