सदर कोतवाली क्षेत्र के नदुआ गांव में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

झनझनपुर (महराजगंज)सदर कोतवाली क्षेत्र के नदुआ गांव में बुधवार को एक युवक का शव घर की छत पर फंदे से लटका मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी जुट गए। सूचना मिलने पर बागापार चौकी पुलिस ने पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू की।नदुआ गांव निवासी सोनू मौर्या (26) पुत्र सुरेंद्र मौर्या का शव घर की छत पर बने स्थान पर गमछे के सहारे लटका मिला। बताया गया कि छत पर कपड़ा फैलाने गई घर की एक महिला की नजर युवक पर पड़ी तो वह घबरा गई और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। कुछ ही देर में पुलिस भी गांव में पहुंच गई और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।परिवार के लोगों के अनुसार सोनू मौर्या का दूसरा विवाह करीब चार माह पहले कुशीनगर जनपद के रामकोला में आयोजित एक सामूहिक विवाह समारोह में हुआ था। वह तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। बड़ा भाई अनिल हैदराबाद में नौकरी करता है, जबकि छोटा भाई शेषराज विदेश में रहता है।घटना के बाद मृतक की पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। युवक की मृत्यु को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। चौकी प्रभारी जटाशंकर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

झनझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट

Check Also

आमने-सामने बाइक भिड़ंत में तीन युवक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

🔊 Listen to this सिंदुरिया (महराजगंज) सिंदुरिया थाना क्षेत्र के परसा मीर गेट के पास …