प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज निचलौल तहसील इकाई का गठन, प्रदीप मिश्रा अध्यक्ष व आनंद गुप्ता उपाध्यक्ष निर्वाचित

निचलौल(महराजगंज)प्रेस क्लब ऑफ महाराजगंज की निचलौल तहसील इकाई की कार्यकारिणी का गठन आज निचलौल नगर पंचायत सभागार में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध किया गया। कार्यकारिणी में असलम सिद्दीकी एवं दुर्गा गुप्ता को संरक्षक बनाया गया। दैनिक जागरण के पत्रकार प्रदीप मिश्रा को अध्यक्ष

                निचलौल तहसील अध्यक्ष

तथा आनंद गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं ओमकार कसेरा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता को महामंत्री बनाया गया। इसके अलावा अरुणेश गुप्ता को संगठन मंत्री, महेश रौनियार को संगठन मंत्री, हैप्पी नायक को कोषाध्यक्ष एवं मुकेश सहानी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गोरख त्रिपाठी, अनिल जायसवाल, अनस सिद्दीकी एवं सचिंद सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पत्रकार हित, संगठन की मजबूती और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पत्रकार हित, संगठन की मजबूती और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही।

जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय

Check Also

जलभराव व जर्जर सड़कें बनीं परेशानी, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज) सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत कटहरा में जलभराव और बदहाल …