कटहरा में धूमधाम से निकला ध्वज पताका, जयघोष से भक्तिमय हुआ गांव

झनझनपुर (महराजगंज)प्राचीन शिव मंदिर कटहरा पर नौ फ़रवरी से श्री श्री रुद्र महामृत्युंजय महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। महायज्ञ शुरू होने से 21 दिन पूर्व मंगलवार को ग्रामवासियों द्वारा बजरंगबली का ध्वज पताका धूमधाम से निकाला गया। इस यात्रा में शामिल लोग ॐ नमः शिवाय, जय श्रीराम, जय बजरंगबली का जहां गगनभेदी जयकारे लगा रहे थे, वहीं कुछ लोग हनुमान चालीसा गाते हुए चल रहे थे।महाध्वज पताका यात्रा का शुभारंभ कटहरा शिव मंदिर से किया गया। यात्रा में शामिल लोग कटहरा चौराहा, आजाद नगर, कबिलासपुर, काली मंदिर, बैजनाथपुर, रामनगर, रामपुर टोला, शिवपुर, आनंदनगर टोला, उसरहवा नर्सरी होते हुए पुनः शिव मंदिर पहुंच कर ध्वज को स्थापित किया। यज्ञाचार्य पंडित अभयानंद पांडेय ने बताया कि किसी भी यज्ञ के अग्रिम देवता हनुमान जी को इस कलियुग में माना गया है। यदि कहीं भी संकीर्तन या भगवान का उद्घोष किया जाता है तो वे सर्वप्रथम वहां पहुंचते हैं। इसलिए हनुमान जी का ध्वज पताका निकालकर सभी देवी देवताओं को निमंत्रण देकर उन्हें स्थगित किया जाता है। इससे यज्ञ मंडप और इस क्षेत्र के धर्मस्थल पर कोई बाधा न आने पाए। हनुमान जी उसके रक्षक बन जाते हैं। ध्वज पताका यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने गगनभेदी नारे लगा रहे थे। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मिथिलेश सिंह, अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जैन, रामबचन साहनी, दिग्विजय सिंह, बृजेश सिंह, जमुना चौहान, ज्ञानप्रकाश राय, रामबृक्ष साहनी, ज्ञानप्रकाश चौहान, गोरख, राहुल, राजू, चंद्रभान, मन्नू, अमरजीत आदि मौजूद रहे।

 

झनझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट

Check Also

शिकायत पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान, मिनी स्टेडियम की हुई साफ-सफाई

सिंदुरिया मिनी स्टेडियम में गंदगी और खरपतवार से खिलाड़ियों को हो रही थी परेशानी, खराब …