बागापार में अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी कार

झनझनपुर (महराजगंज)सदर कोतवाली क्षेत्र के बागापार टोला अवधपुर के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर बारातियों से भरी एक कार रविवार की रात 9 बजे सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कार में फंसे युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना में किसी भी युवक को गंभीर चोट नहीं आई है। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के पकड़ी निवासी किशन चंद मद्धेशिया, मोलहू गुप्ता, दीपक मद्धेशिया, श्रीनायक व आलम चिउरहा से चौक थाना क्षेत्र के परासखाड़ बारात जा रहे थे। वे अभी बागापार टोला अवधपुर गांव के पास पहुंचे थे कि सड़क पर तीव्र मोड़ होने के कारण उनकी कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। घटना में कार का चारों पहिया उपर हो गया जिससे सभी युवक कार के अंदर ही फंस गए और जान बचाने के लिए शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह युवकों को कार से बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि क्रेन व ग्रामीणों के सहयोग से कार को बाहर निकालकर वाहन स्वामी को सुपुर्द कर दिया गया है। कार में सवार सभी युवक सुरक्षित हैं।

झनझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट

Check Also

शिकायत पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान, मिनी स्टेडियम की हुई साफ-सफाई

सिंदुरिया मिनी स्टेडियम में गंदगी और खरपतवार से खिलाड़ियों को हो रही थी परेशानी, खराब …