पोखरी से मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी

महराजगंज। नगर पंचायत चौक क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब धर्मपुर–बरगदही बसंत नाथ रोड स्थित एक पोखरी में युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। शव को देखते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया और तत्काल इसकी सूचना चौक थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता को दी।सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष मय-फोर्स मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को पोखरी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान सुभाष जायसवाल पुत्र लालबहादुर, निवासी नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर 1 ओवरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 30 तारीख को उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। सोमवार सुबह पोखरी में शव मिलने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया।चौक थानाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के अनुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संवाददाता – श्रवण कुमार वर्मा की रिपोर्ट

Check Also

शिकायत पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान, मिनी स्टेडियम की हुई साफ-सफाई

सिंदुरिया मिनी स्टेडियम में गंदगी और खरपतवार से खिलाड़ियों को हो रही थी परेशानी, खराब …