सिंदुरिया पुलिस ने वांछित आरोपी को पकड़ा

सिंदुरिया(महराजगंज)पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देश पर सिंदुरिया थाना पुलिस ने मुकदमा संख्या 251/2025 के वांछित आरोपी सुदामा पुत्र बुद्धिराम साहनी (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम लेदवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर बीएनएस की धाराएँ 64(2)(f), 64(2)(m), 123, 351(3), 352 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज था। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह की टीम ने उसे घर के पास से दोपहर 12:30 बजे पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

शिकायत पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान, मिनी स्टेडियम की हुई साफ-सफाई

सिंदुरिया मिनी स्टेडियम में गंदगी और खरपतवार से खिलाड़ियों को हो रही थी परेशानी, खराब …