गाड़ी बेचने के नाम पर हजारों की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

सिंदुरिया (महराजगंज)सिंदुरिया थाना क्षेत्र के भेड़िया निवासी रमजान अंसारी ने पुलिस को तहरीर देकर कुशीनगर जनपद के पडरौना निवासी वाहिद सिद्दीकी पर गाड़ी बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़ित रमजान अंसारी के मुताबिक, पडरौना थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास बस स्टेशन के पीछे संचालित जेड्डा कार बाजार के प्रोपराइटर वाहिद सिद्दीकी ने उन्हें कार उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया था। इसी विश्वास में रमजान ने 19 फरवरी को कार बाजार के बारकोड पर फोनपे/गूगल पे के जरिए 1,62,000 रुपये भेज दिए।लेकिन पैसा लेने के बाद भी आरोपी ने कार उपलब्ध नहीं कराई। पीड़ित के अनुसार, लगातार दबाव बनाने पर आरोपी ने 23 फरवरी को 1 लाख रुपये लौटाए, जबकि बाकी 62,000 रुपये अब तक वापस नहीं किए। यही नहीं, शेष रकम मांगने पर आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

शिकायत पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान, मिनी स्टेडियम की हुई साफ-सफाई

सिंदुरिया मिनी स्टेडियम में गंदगी और खरपतवार से खिलाड़ियों को हो रही थी परेशानी, खराब …