महिला के साथ मारपीट में पति सहित चार पर मुकदमा दर्ज

सिंदुरिया (महराजगंज)सिंदूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मिठौरा की निवासी सविता ने अपने पति, ससुर, सास और ननद पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार 22 नवंबर की शाम उसने अपने पति से बच्चे की दवा लाने के लिए कहा, जिस पर वह नाराज़ हो गए और उसके साथ मारपीट करने लगे।सविता का कहना है कि जब उसने घटना की जानकारी सास और ननद को दी तो उन्होंने भी पति का पक्ष लेते हुए उसके साथ धक्का-मुक्की की। इसी दौरान वह गैस सिलेंडर पर गिरकर बेहोश हो गई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि इसके बाद उसके ससुर ने भी मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही गांव के अभिषेक गुप्ता से पिटवाने का आरोप भी लगाया है। सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर उसके पति प्रदुम्मन, ससुर गजेन्द्र, सास उर्मिला और ननद भोली के विरुद्ध मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

शिकायत पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान, मिनी स्टेडियम की हुई साफ-सफाई

सिंदुरिया मिनी स्टेडियम में गंदगी और खरपतवार से खिलाड़ियों को हो रही थी परेशानी, खराब …