नगर पंचायत अध्यक्ष पर महिला की भूमि पर अवैध रोक लगाने का आरोप

निचलौल(महराजगंज)नगर पंचायत निचलौल के हरेडीह मोहल्ला निवासी इसरावती देवी पत्नी स्वर्गीय तिलकधारी ने नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया पर अपनी निजी भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कार्य रुकवाने का गंभीर आरोप लगाया है। इसरावती देवी का कहना है कि उनकी भूमि गाटा संख्या 200 क/ख एवं 201 क/ख राजस्व अभिलेखों में उनके नाम दर्ज है। तहसील प्रशासन द्वारा उक्त भूमि की विधिवत पैमाइश कराई जा चुकी है तथा सीमांकन के दौरान लेखपाल एवं टैक्स बाबू अवधेश कुमार की उपस्थिति में पिलर भी लगाए गए थे। पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने अपनी भूमि पर पक्का निर्माण कार्य शुरू किया, तभी नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा भेजे गए कर्मचारी अवधेश कुमार सहित अन्य लोगों ने जबरन निर्माण कार्य को रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह अवैध और मनमानी है, क्योंकि भूमि की सीमाएं पहले ही राजस्व विभाग द्वारा सुनिश्चित की जा चुकी हैं। इसरावती देवी ने बताया कि इस घटना से वह भारी मानसिक तनाव में हैं और अपने ही नाम की भूमि पर निर्माण नहीं कर पा रही हैं। सम्पूर्ण समाधान दिवस में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही का माग किया।

जिला प्रभारी विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

ऑनलाइन उपस्थिति और गैर-विभागीय कार्यों के विरोध में ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों का शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन शुरू

🔊 Listen to this सिंदूरिया (महराजगंज) विकास खंड मिठौरा परिसर में ग्राम पंचायत अधिकारी एवं …