संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

झनझनपुर (महराजगंज)सदर कोतवाली क्षेत्र के लखिमा थरूआ गांव में सोमवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी घर के कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली। परिजन आनन फ़ानन में किशोरी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सदर कोतवाली क्षेत्र के लखिमा थरूआ गांव निवासी नर्गिस पुत्री बबलू खान (14) अपने ही घर के कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली। परिजन नर्गिस को फंदे से लटका हुआ देख आनन फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया तथा मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। बागापार चौकी प्रभारी अनघ कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।

झनझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट

Check Also

सपा बूथ कमेटियों का गठन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का लिया संकल्प सिंदुरिया(महराजगंज)विकास खंड मिठौरा क्षेत्र के …