निचलौल टैक्सी स्टैंड की नहीं हो सकी नीलामी, चेयरमैन ने नहीं लिया भाग 

निचलौल(महराजगंज)नगर पंचायत निचलौल के टैक्सी स्टैंड की नीलामी मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में निर्धारित थी, नगर पंचायत प्रशासन को इस नीलामी से काफी उम्मीदें थीं और इसे सफल बनाने के लिए पहले से ही व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया था। नीलामी प्रक्रिया के लिए नगर पंचायत कार्यालय में अधिशासी अधिकारी विजय यादव मौजूद रहे। नीलामी में चेयरमैन शिवनाथ मद्धेशिया उपस्थित नहीं हुए। ठेकेदारों के उम्मीद शाम तक बनी रही, अधिशासी अधिकारी ने टैक्सी स्टैंड की नीलामी प्रक्रिया को निरस्त कर दिया। ईओ विजय यादव ने बताया कि निचलौल टैक्सी स्टैंड की नीलामी होनी थी, किंतु किसी भी चेयरमैन के प्रतिभाग न करने के कारण इसे निरस्त करना पड़ा। अगली नीलामी के लिए नई तिथि 25अप्रैल तय की गई । अगली नीलामी प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कराई जाएगी।

 

जिला प्रभारी-विजय पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

सपा बूथ कमेटियों का गठन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का लिया संकल्प सिंदुरिया(महराजगंज)विकास खंड मिठौरा क्षेत्र के …