जंगली सूअर के मांस के साथ दो आरोपित गिरफ्तार 

निचलौल(महराजगंज)सोहगी बरवां वन क्षेत्र प्रभाग के चरगहा बीट मदनपुर गैनही जंगल में वन विभाग की टीम ने जंगली सूअर को काटते समय दो आरोपितों को पकड़ लिया। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय प्रस्तुत किया। जहां पर न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया। गुरुवार को सुबह पांच बजे वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव वन दरोगा अशोक सिंह, रविंद्र प्रताप,अब्दुल हकीम चरगहा बीट मदनपुर गैनही जंगल में गश्त कर रहे थे। तभी जंगल के अंदर से कुछ लोगों की आवाज सुनाई पड़ी। धीरे-धीरे वनकर्मी जिधर से आवाज आ रही थी उसी दिशा में गए।तो वहां पर देखें कि कुछ लोग जंगली सूअर का शिकार करके उसे काट रहे हैं। वन कर्मियों ने आरोपितों को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर दी।आरोपित वन कर्मियों को देखकर भागने लगे। तभी बनकर्मियों ने आरोपित विनोद और छोटेलाल निवासी मदनपुर सुकरौली थाना खड्डा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया। शेष सात आरोपित जंगल में झाड़ी का लाभ लेकर भाग गए। वन कर्मियों ने पकड़े गए आरोपित को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय प्रस्तुत किया। जहां पर न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया।वन क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार राव ने बताया कि जंगली सूअर का शिकार करके आरोपित उसे काट रहे थे। तभी टीम पहुंच गई। दोनों आरोपितों को न्यायालय ने जेल भेज दिया। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

 

जिला प्रभारी-विजय पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

करमहिया पंचायत सचिवालय का ताला तोड़कर इनवर्टर-बैटरी चोरी

🔊 Listen to this महराजगंज़।निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करमहिया स्थित पंचायत सचिवालय भवन …