आरबीएस के टीम के सदस्य कर रहे ओपीडी

महराजगंज:-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में आरबीएसके टीम द्वारा विद्यालय व आंगनबाड़ी पर जाकर बच्चों का स्वास्थ्य जांच कर दवा देने का टीम गठित जिला से किया गया । लेकिन टीम के सदस्य डॉक्टर नीरज सिंह आए दिन खबरों के माध्यम से सुखियों में छाए रहते है। शनिवार को निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठकर ओ पी डी करते नजर आए। इसके पहले भी इनके द्वारा अस्पताल में बैठकर ओ पी डी करते चले आए है जब इस संबंध में अधीक्षक डॉ डीएन सिंह से जानकारी लिया जाता तो उनके द्वारा गलत जानकारी देकर गुमराह कर दिया जाता। अधीक्षक के सह पर हो रहा पूरा खेल नहीं की जाती उनके खिलाफ कोई कठोर कार्यवाही। आए दिन डा नीरज सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य में ही उपस्थित रहते है नहीं जाते है विद्यालयों के शिविर में अनुपस्थित पाए जाते है।इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीकांत शुक्ला का कहना है कि शिकायत मिली है कार्यवाही निश्चित की जाएगी।

निचलौल तहसील प्रभारी-विजय पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

आमने-सामने बाइक भिड़ंत में तीन युवक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

🔊 Listen to this सिंदुरिया (महराजगंज) सिंदुरिया थाना क्षेत्र के परसा मीर गेट के पास …