Breaking News

अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

सिंदुरिया(महराजगंज) सिंदुरिया पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति कों गिरफ्तार कर लिया।सिंदुरिया थाना क्षेत्र कंचनपुर चौराहे पर उप निरीक्षक भोला पासवान,हेड कांस्टेबल हृदयानंद त्रिपाठी, कांस्टेबल प्रिंस उपाध्याय द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान मुखबीर की सुचना अनुसार नारायणपुर से बेलवा खुर्द मार्ग पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से जा रहा है। जिसके पास अवैध शराब है।वही टीम नें मुखबीर की सुचना पर पहुंच कर नरायणपुर से बेलवा पंचायत भवन कें सामने एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ व जांच की गई तो उक्त व्यक्ति के पास से 15 शीशी अवैध शराब बरामद हुआ उसके बाद पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर प्रभु प्रसाद पुत्र गनपत प्रसाद 50 वर्ष के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।सिंदुरिया थाना प्रभारी मनीषा सिंह ने बताया की पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रभु प्रसाद पुत्र गनपत प्रसाद निवासी बेलवा खुर्द टोला भगनहिया पंचायत भवन के ठीक सामनें नहर पटरी से गिरफ्तार कर 15 शीशी देशी शराब बरामद कर कार्यवाही की गयी।

Check Also

चिउरहा में फैक्ट्री के गंदे पानी से सड़क पर जलभराव, शिकायत पर पहुंचे एडीएम

🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)सदर क्षेत्र के चिउरहा में सड़क पर फैक्ट्री का दूषित …