पुलिसकर्मी ने शख्स को जड़ा थप्पड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

सिंदुरिया(महराजगंज)महराजगंज जिले के एक पुलिसकर्मी ने एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है।वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी कैसे एक शख्स को थप्पड़ मार रहा है।यह मामला शनिवार शाम का बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक सिंदुरिया थाना क्षेत्र के झनझनपुर चौराहे पर स्थानीय निवासी हरेंद्र सड़क किनारे ठेला लगाता है ठेला लगाने को लेकर ,एक पुलिसकर्मी नें थप्पड़ जड़ दिया।वही इस घटना को देख स्थानीय व्यापारियों ने पुलिसकर्मी के खिलाफ जमकर नारे बाजी कर कार्यवाही की मांग किया।इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लेते हुए उक्त पुलिसकर्मी को लाईन हाजिर कर दिया गया है।

Check Also

करमहिया पंचायत सचिवालय का ताला तोड़कर इनवर्टर-बैटरी चोरी

🔊 Listen to this महराजगंज़।निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करमहिया स्थित पंचायत सचिवालय भवन …