Breaking News

भाजपा सरकार में है किसानों और मजदूरों का हित: मनोज तिवारी

बृजमनगंज(महराजगंज)भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने  कोल्हुई में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई टोटी चोरी करता है तो कोई यूपी-बिहार के लोगों को गाली देता है यह उनकी फितरत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बदौलत मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को मजबूती देने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया।उन्होंने कहा कि सपा दंगाइयों का संरक्षण देती है। भाजपा जनता के चरणों में बैठकर विकास करने का काम कर रही है। पूरा प्रदेश भव्य मंदिर की तरह पवित्र होगा। इसी सोच के साथ विकास हो रहा हैं। भाजपा के साथ प्रदेश की जनता खड़ी है। कहा कि कोरोना संकट के बाद से ही सरकार महीने में दो बार राशन देकर जनता को पूरा सहयोग कर रही हैं। प्रियंका गांधी यूपी बिहार की जनता की विरोधी है। जो पंजाब में यूपी बिहार के लोगों के विरोध पर ताली बजा रही थी। वह भी जनता के बीच जाकर वोट मांग रही है।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री सफाई कर्मचारी के पैर धोकर सम्मान देते हैं। सभी वर्गों के हित करने का काम कर रहे हैं। श्री तिवारी ने भोजपुरिया अंदाज में गीत के माध्यम से भी लोगों को खूब रिझाया। उन्होंने कहा कि इंटर पास छात्रों को लैपटॉप व स्कूटी सरकार देने जा रही हैं। हाथ उठा कर जनता से भाजपा प्रत्याशी को समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि जो जनता का भला नहीं कर सकते वह प्रदेश का भला कैसे करेंगे।
वैक्सीन के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाली सपा आज जनता से समर्थन मांग रही है। जनता को मौत के मुंह में डालने का काम कर रही थी। भाजपा ने जो कहा था, वह करके दिखाया। जो नहीं कहा वह भी किया। प्रदेश में भव्य मंदिर बन रहा है, जिसको लेकर के पूरा देश उत्साहित है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा प्रत्याशी के साथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बृजमनगंज ब्लॉक प्रभारी-अनिल पासवान की रिपोर्ट

Check Also

ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत पर परिजनों का आरोप, निजी अस्पताल से रेफर करने को लेकर उठे सवाल

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज)निचलौल तहसील क्षेत्र के पैकवली कला गांव की निवासी उजाला खातून …