Breaking News

सम्मानित किए गए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुधीर

बस्ती,कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वर्गीय राम मिलन चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था , जिसमें जिले के कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि कैसे स्व. राममिलन चतुर्वेदी पार्टी के लिए दिन रात संघर्ष करते थे और बस्ती में एक नया आयाम पर पहुंचाने का काम किए।वही कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बताया की स्वर्गीय राम मिलन चतुर्वेदी युवाओं को राजनीति में आगे लाना चाहते थे।और वह युवाओं की पूरी तरह मदद भी करते थे।इसी वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल चतुर्वेदी व कांग्रेश जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सुधीर यादव अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया उन्होंने कहा कि सुधीर इतनी कम उम्र में राजनीति के इस आयाम पर पहुंचे है तो कहीं ना कहीं स्वर्गीय राम मिलन बाबा का सपना पूरा होता नजर आ रहा है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अंबिका सिंह, कांग्रेस शहर अध्यक्ष सचिन शुक्ला, विकास वर्मा, पवन अग्रहरि, अर्पित पाठक , संदीप यादव , सोनू व अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

बस्ती मंडल प्रभारी पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Check Also

चिउरहा में फैक्ट्री के गंदे पानी से सड़क पर जलभराव, शिकायत पर पहुंचे एडीएम

🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)सदर क्षेत्र के चिउरहा में सड़क पर फैक्ट्री का दूषित …