बांसी विधानसभा में राप्ती नदी का तांडव सैकड़ों गांव जलमग्न

बस्ती(ब्यूरो)समाजवादी पार्टी के महिला प्रदेश उपाध्यक्ष विभा शुक्ला और अन्य सपा कार्यकर्ताओं के साथ बांसी विधानसभा के दर्जनों गांवों का दौरा कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए कुछ आर्थिक मदद किया।आज बाढ़ के कारण असहाय जनता जो भूख और बीमारी से लाचार हैं उनकी मदद के लिए महिला शक्ति के रूप में *विभा शुक्ला* ने जो बाढ़ पीड़ितों की मदद की है वह अति सराहनीय कार्य है, उन्होंने बाढ़ के पानी में घुसकर पैदल चलकर ग्रामीणों से मुलाकात कर बाढ़ से आने वाली समस्याओं का समाधान करने हेतु अपनी जान को जोखिम में डालकर राहत सामग्री बाटा।समाजवादी पार्टी के महिला उपाध्यक्ष होने के नाते विभा शुक्ला ने महिलाओं की टीम गठित कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की समस्याओं को सुना।उनकी आर्थिक मदद के तौर पर जितना हो सके कुछ रुपए, चावल, दाल, शक्कर, चना, चूड़ा, नमकीन और दवाइयां आदि खाने, पीने की चीजें उपलब्ध कराया।और बाढ़ पीड़ितों के लिए जल्द से जल्द बाढ़ राहत पैकेज दिलाने की अपील की।

बस्ती मण्डल प्रभारी – पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्टI

Check Also

जिगनहवा वार्ड में आरसीसी सड़क निर्माण पर उठे सवाल

🔊 Listen to this महराजगंज़। नगर पंचायत निचलौल के जिगनहवा वार्ड में निर्माणाधीन आरसीसी सड़क …