विधायक ने प्रधान व बीडीसी को किया सम्मानित

सिन्दुरिया (महराजगंज) महराजगंज जनपद के विकास खण्ड मिठौरा ब्लॉक परिसर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा  ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सदर विधायक के नेतृत्व में नवनिर्वाचित  ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया गया।इस सम्मान समारोह में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। विधायक ने जनप्रतिनिधियों से गांव की समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि जनता का सेवक बनकर निष्काम भाव से सेवा करें।मैं हमेशा आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडा रहूंगा। साथ ही सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधानों को क्षेत्र में समुचित विकास कराने की बात कही।
सदर विधायक ने ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों से कहा कि हम सरकार से सभी ग्राम सभाओं के सर्वांगीण विकास के लिए जितने धन की आवश्यकता होगी उसकी मांग कर उसे उपलब्ध कराने का प्रयास करूँगा। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाएं, जिससे दबे-कुचले लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो सके।
इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला महामंत्री ओमप्रकाश पटेल ने किया। वहीँ इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रविकान्त पटेल रहे । इस अवसर पर  ब्लॉक प्रमुख मिठौरा उर्मिला गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रवि कान्त पटेल,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मिठौरा  राम हरख गुप्ता,सदर विधायक जय मंगल कनौजिया,पूर्व ब्लॉक प्रमुख मिठौरा अमरेंद्र मणि,जिला पंचायत सदस्य अमरनाथ तिवारी,ग्राम प्रधान परसौनी अनिल जोशी,प्रधान संघ अध्यक्ष रघुनाथ पटेल,भाजपा मंडल अध्यक्ष चौक जंत्री मद्देशिया, मिठौरा दीपक पाण्डेय, दिलीप शर्मा, गोबिंद जायसवाल, ओमप्रकाश पटेल, ऋषिकेश पटेल, संतमुनि त्रिपाठी, व 82 ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहें।
उप संपादक-रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट की रिपोर्ट

Check Also

शिकायत पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान, मिनी स्टेडियम की हुई साफ-सफाई

सिंदुरिया मिनी स्टेडियम में गंदगी और खरपतवार से खिलाड़ियों को हो रही थी परेशानी, खराब …