शंकराचार्य पटेल बने ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष*

चिउटहाँ(महराजगंज)राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष एजाज खान ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सिसवा शंकराचार्य पटेल को संगठन का जिला उपाध्यक्ष नामित किया है। उपरोक्त जानकारी संगठन के जिला महासचिव आशीष कुमार गौतम ने दी है। शंकराचार्य पटेल को जिला उपाध्यक्ष नामित होने पर प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ,जिला महासचिव आशीष कुमार गौतम, जिला उपाध्यक्ष राकेश पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र प्रजापति, सिसवा ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश कुमार पाण्डेय आदि ने बधाई दी है।

चिउटहां से संवाददाता -अमित यादव कि रिपोर्ट

Check Also

सुरक्षा मानकों की अनदेखी: निचलौल में बिना सेफ्टी उपकरणों के बिजली कर्मी कर रहे कार्य, हादसे का बढ़ा खतरा

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज)बिजली विभाग की लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण …