महराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र में गेहूं के खेत में महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में मची सनसनी जांच में जुटी पुलिस*

एस पी न्यूज़ सवांददाता(महाराजगंज):- कोल्हुई क्षेत्र में दोपहर 12:30 बजे गेहूं के खेत में एक महिला की लाश मिलने से गांव में सनसनी मची हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्रामसभा लब्दहा के सीवान में एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला की लाश गेहूं के खेत से बरामद की गई। मामले की जांच जारी है। कोल्हुई थाना अंतर्गत ग्राम लब्दहा के सीवान में आज सुबह कुछ बच्चों ने खेत में एक महिला की लाश पड़ी देखी। भयभीत बच्चों ने लाश को देखकर शोर मचाया। मौके पर गांव के लोग पहुंचे तो महिला का शव देखकर हड़कंप मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मृत महिला की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक लाश की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शिनाख्त में जुटी हुई है।

सवांददाता-रत्न गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

अवैध सागौन, शीशम व जामुन की लकड़ी लदा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार में गश्त के दौरान पुलिस …