नेपाल में भूस्खलन से 12 लोगों की मौत, 19 लोग लापता

नौतनवा(महराजगंज)पश्चिमी नेपाल में लगातार बारिश के बाद हुए कई भूस्खलन के कारण कम से कम 12 लोगों की जान चली गई और अन्य 19 लापता हैं।*पुलिस ने बताया कि कास्की जिले के पोखरा शहर के सारंगकोट और हेमजन इलाकों में भूस्खलन होने से 3 बच्चों सहित 7 लोगों की जान चली गई।*पुलिस ने बताया कि पोखरा के सारंगकोट इलाके में शुक्रवार तड़के भूस्खलन के कारण एक घर बहने से पांच लोगों की जान गई। इसी हादसे में करीब 10 लोग घायल भी हो गए और अलग-अलग अस्पतालों में उनका इलाज जारी है।*उन्होंने बताया कि गुरुवार रात को दो अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन हुए। लामजुंग जिले के वेसीशहर में भूस्खलन होने से एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। वहीं रुकुम जिले में दो अन्य लोगों ने जान गंवाई।*इस बीच, जाजरकोट जिले में भूस्खलन होने से दो घर बह गए और हादसे के बाद से ही 12 लोग लापता हैं। म्याग्दी जिले में भी सात लोग लापता हैं। उनका घर भी भूस्खलन में बह गया। जोगीमारा क्षेत्र में हुए भूस्खलन से पश्चिमी नेपाल में पृथी राजमार्ग बाधित हो गया।*देश में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण नारायणी और अन्य प्रमुख नदियां भी उफान पर हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिन तक मानसून की बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।*

जिला सवांददाता महराजगंज-रतन गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

खबर का हुआ असर तत्काल हटाया गया तिरंगा झंडा 

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज) विकास खंड मिठौरा परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर …