*रिपोर्टर रतन गुप्ता*
*उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में शुक्रवार को दो थाना क्षेत्रों में नमाजियों ने पुलिस पर पथराव किया। इस हमले में दरोगा सहित छह पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। घायलों का इलाज कराया गया है।*
*खैरीघाट थाने के तेलियानपुरवा में शुक्रवार को दोपहर लॉकडाउन का उल्लंघन कर मौलवी सहित नौ लोगों ने मस्जिद में जुमे की नमाज अता की। इसी दौरान लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित कराने निकले उपनिरीक्षक विनोद सिंह, गजेन्द्र पांडेय पुलिस बल के साथ मस्जिद के पास पहुंचे और नमाजियों से पूछताछ करने लगे। जिस पर नमाजी पुलिस से भिड़ गए, और पुलिस टीम पर डंडों से हमला कर दिया, इसके बाद जमकर पथराव किया। इस हमले में उपनिरीक्षक विनोद सिंह, गजेन्द्र पांडेय, सिपाही प्रभाकर गुप्ता, अमित कुमार, रोशन कुमार, अवधवीर को चोटें आई। इसकी सूचना तत्काल एसएचओ पंकज कुमार सिंह को दी गई। वह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घायलों को तत्काल शिवपुर पीएचसी लाया गया। *********
Star Public News Online Latest News