मिठौरा में ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार, कई कर्मचारी संगठनों ने दिया समर्थन
सिंदुरिया(महराजगंज)ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अपनी जायज मांगों को लेकर विकासखंड मिठौरा के ग्राम रोजगार सेवकों एवं वीबी-जी रामजी योजना से जुड़े कार्मिकों ने 21 नवंबर 2026 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार एवं हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। पिछले करीब 20 वर्षों से ग्राम रोजगार सेवक विभिन्न सरकारी योजनाओं का कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ करते आ रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें सम्मानजनक मानदेय वृद्धि,पृथक बजट से, ईपीएफ तथा एचआर पॉलिसी लागू करने का लाभ नहीं मिल सका है। कर्मचारियों का कहना है कि इन मांगों को लेकर लगातार आश्वासन मिलता रहा, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।इसी नाराजगी के चलते ग्राम रोजगार सेवकों सहित वीबी-जी रामजी योजना के कार्मिकों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। इस आंदोलन को ग्राम प्रधान संघ, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ, अखिल भारतीय कर्मचारी संघ, तकनीकी सहायक संघ, लेखा सहायक संघ, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी संघ, कंप्यूटर ऑपरेटर संघ और महिला मेट संघ ने समर्थन दिया है।कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। मांगें पूरी होने के बाद ही सभी कर्मचारी काम पर वापस लौटकर अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे।आंदोलन से जुड़े कर्मचारियों ने शासन से सम्मानजनक मानदेय वृद्धि, ईपीएफ और एचआर पॉलिसी लागू करने सहित लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। इस दौरान आलोक रंजन,निशांत तिवारी, चंद्रशेखर,ईश्वर वर्मा,रवि कुमार,शशिकांत,कपिल गुप्ता, संत कुमार वर्मा,रामकेश्वर रैना, बिरजू चौधरी,नंदनी पटेल, अनिता चौधरी,सीमा विश्वकर्मा,उमेश चौरसिया,मनोज कुमार, विनोद वर्मा,मुoजफर, वरूण दूबे, धनराज, बिशाल गुप्ता, हरिभजन, आजाद शर्मा, सहीत तमाम लोग उपस्थित रहे।
सिंदुरिया सवांददाता – रिंकू गुप्ता कि रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News