चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी 

सिंदुरिया(महराजगंज़)सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बंसतपुर खुर्द मे बीते छह नवम्बर को हुई चोरी मे सिंदुरिया पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाई शुरु कर दी। जानकारी के अनुसार जयराम पुत्र स्व० चुल्हाई ग्राम बसन्तपुर खुर्द ने बताया कि बीते छह नम्बर को मै अपने घर पर सोया था कि सुबह 3 बजे हमारे भतीजे आकाश अपनी मोटरसाईकल लेने हमारे घर, आया जो हमारे बरामदे में खड़ी थी, तो उसने देखा कि हमारे दोनो लडके प्रमोद एवं नगेन्द्र का दरवाजा खुला हुआ है। जो हमे एवं हमारे लडके शैलेन्द्र को जगाया तो देखा कि हमारे दोनो लडके की दरवाजा खुला हुआ है। जबकी उक्त दोनो में पहले से ताला लगा थी। जिसकी सूचना बगल के लोगो द्वारा 112 पर दी गयी पुलिस पहुंच गयी। संयुक्त रुप से मिल कर खोज बीन की जाने लगा जिसमें घर के बगल खेत में 4 बाक्स वहाँ से लगभग 500 मी0 और आगे 1 बाक्स तोडकर सामान विखरा मिला। छोटे लडके प्रमोद की पत्नी का 1 अदद सोने कि अगूठी 1 अदद मंगलसूत्र बिछीया एवं नगद 15000, पन्द्रह हजार गायब मिले। लडके नगेन्द्र के पत्नी का 1 अदद मंगलसूत्र 1 जोडी झुमका 1 अदद टीका गायब मिली उपरोक्त सभी सामानो कि किमत लगभग 3,50,000 तीन लाख पच्चास हजार से उपर है। इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष अनुप तिवारी नें बताया कि पीडित के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सिंदुरिया सवांददाता -रिंकू गुप्ता कि रिपोर्ट

Check Also

मिठौरा में 81.77 प्रतिशत शिक्षकों ने किया मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ चुनाव

बूथ संख्या 62 पर 192 मतदाताओं में से 157 ने डाले वोट, मतपेटियों को सील …