विशेष रोजगार सृजन दिवस पर मनरेगा के तहत सैकड़ों मजदूरों को मिला रोजगार

महराजगंज़।ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष रोजगार सृजन दिवस के अवसर पर निचलौल ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कार्य कराए गए। इस दौरान भगवानपुर, इटहिया, भरवलिया, निपनिया, माधवनगर और तुर्कहिया सहित कई ग्राम पंचायतों में मजदूर काम करते हुए मिले। ग्राम पंचायत भगवानपुर में सौ से अधिक मजदूरों के कार्य करने की जानकारी सामने आई। वहीं करदह, बोदना और मोजरी ग्राम पंचायतों में भी बड़ी संख्या में श्रमिक रोजगारपरक कार्यों में जुटे दिखाई दिए। इन गांवों में मौके पर श्रमिकों की मौजूदगी से ग्रामीण स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की पहल नजर आई। मौके पर मौजूद सचिव राजीव रामचंदम और जेई विशेष रोजगार सृजन दिवस के दौरान संबंधित ग्राम पंचायतों में सचिव और अवर अभियंता (जेई) भी मौके पर मौजूद रहे। वे मजदूरों के बीच रहकर कार्यों की देखरेख करते नजर आए। कार्यस्थल पर श्रमिकों के लिए नाश्ता-पानी की व्यवस्था और अधिकारियों-कर्मचारियों की सक्रियता भी देखने को मिली। मनरेगा के तहत ग्रामीण श्रमिकों को गांव में ही काम उपलब्ध कराना और विकास कार्यों को गति देना प्रमुख उद्देश्य है। ऐसे में विशेष रोजगार सृजन दिवस पर विभिन्न ग्राम पंचायतों में श्रमिकों की भागीदारी को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। मनरेगा एपीओ ने कहा की सरकार मे मंशा है की ग्रामीण स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना ऐसे मे निचलौल ब्लाक के हर ग्राम पंचायत मे बीवी जी राम जी के तहत कार्य कराया जा रहा है।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

नहर में मछली पकड़ना पड़ा भारी, युवक को घड़ियाल ने बनाया निशाना; तलाश जारी

निचलौल(महराजगंज़)सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के गेड़हवा गांव के पास सोमवार को टेलफाल नहर में मछली पकड़ने …