सिंदुरिया(महराजगंज) विकास खंड मिठौरा ब्लॉक परिसर में पत्रकारों की एक अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकासखंड में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। पत्रकारों ने एकजुट होकर जनहित के मामलों को प्रमुखता से उठाने तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से जिम्मेदार अधिकारियों तक लोगों की आवाज पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित कराने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। यदि कहीं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितता या भ्रष्टाचार की शिकायत सामने आती है तो उसकी निष्पक्ष पड़ताल कर तथ्य सामने लाना पत्रकारिता का दायित्व है।पत्रकारों ने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष के विरोध के बजाय जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। विकासखंड क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत, मनरेगा और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों की वास्तविक स्थिति को सामने लाने के लिए पत्रकार सामूहिक रूप से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।बैठक में सभी पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि “हम कलम के सिपाही हैं और पत्रकारिता की गरिमा पर आंच नहीं आने देंगे।” पत्रकारों ने आपसी एकता और सहयोग बनाए रखने पर भी जोर दिया। साथ ही कहा कि पत्रकारों के बीच किसी भी प्रकार का मतभेद जनहित के मुद्दों पर एकता में बाधक नहीं बनना चाहिए।बैठक में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन महराजगंज के जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार विश्व मोहन पाठक, मनोज पटेल, साकिर अली, संदीप निगम, राजकुमार, राजू, प्रमोद मौर्य, रविशंकर भारती, दिनेश कुमार, वेद प्रकाश उपाध्याय, सुनील कुमार गुप्ता, अविनाश कुमार सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
सिंदुरिया सवांददाता – रिंकू गुप्ता कि रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News